हर लड़का चाहता है कि उसकी एक सुंदर सी गर्लफ्रेंड हो, जिसके साथ वह अपने सारे सुख-दुःख शेयर कर सके। लेकिन हर लड़के की अंदर वो बात नहीं होती है जिससे वो आसानी से गर्लफ्रेंड बना सके। लड़कियां भी लड़कों की अंदर कुछ गुण देखती हैं तभी हां करती हैं। आइए आपको बताते हैं कि लड़कियों को किस तरह की लड़के पसंद होते हैं।
बात लड़कियों की पसंद की होती है तो हर लड़की आमतौर पर दूसरों की इज्जत करने वाले, नर्म दिल और संस्कारी लड़के ही ज्यादा पसंद आते हैं। इसके अलावा हमेशा साफ-सुथरे और खुशमिजाज नजर आना, हरेक से सम्मान और सभ्यता से पेश आना, तारीफ करने में दिलदार होने जैसे गुण भी लड़कियों को भाते हैं।
लड़कियों को वो लड़के पसंद आते है जो आत्मविश्वासी होते है, जिन्हें अपने ऊपर पूरा भरोसा होता है। इसके अलावा लड़कियां उन लड़कों पर भी जान छिड़कती हैं जो उन्हें पर्सनल स्पेस देते हैं, ज्यादा पजेसिव नहीं होते, मीन-मेख नहीं निकालते, और उनकी आजादी पर बेमतलब अंकुश नहीं लगाते।