💡 मेहनत कभी बेकार नहीं जाती | 🚀 सपनों को हकीकत में बदलो | 🎯 फोकस रखो और आगे बढ़ो | 🌈 आज मुस्कराओ, कल बेहतर होगा

Sunday, 10 September 2017

हर मनुष्य में ये 7 गुण अवश्य होने चाहिए


दोस्तों आज हम आपको मनुष्य के ऐसे गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उसे सबसे खास बनाते हैं। जिस भी मनुष्य में यह गुण होते हैं तो उसका जीवन पूर्ण माना जाता है और ऐसे व्यक्ति को जिंदगी की हर खुशी मिलती है। अगर आपको भी अपने जीवन में हर तरह का सुख और खुशी चाहिए तो यह बातें जानना जरूरी है और इसे अपने आप में उतारना भी बहुत जरूरी है तो आईए जानते हैं कौन सी हैं वह बातें।





पहली है मित्रता। जो मनुष्य आसानी से दूसरों के मन में जगह और अपनापन बना लेता है वह बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है क्योंकि मित्रता जीवन की सबसे बड़ी पूंजी मानी जाती है।


दूसरी है नीति । हर किसी के जीवन में अपने कुछ उसूल होने चाहिए। नीतियों का पालन करने वाला व्यक्ति कभी भी गलत कामों की ओर आकर्षित नहीं होता और समाज में सम्मान प्राप्त करता है।


तीसरी है वीरता। कई लोग दूसरों के डर या दबाव के कारण गलत काम करने पर मजबूर हो जाते हैं इसलिए हर किसी में निडरता से अपनी बात कहने और सच बोलने का गुण होना चाहिए।


चौथी है क्षमा। दूसरों की गलती माफ कर देना मनुष्य का सबसे खास गुण माना जाता है जिन लोगों में दूसरों को माफ करने की क्षमता होती है उन लोगों के जीवन में सुख शांति हमेशा बनी रहती है।


पांचवी है लज्जा। कई लोग स्वभाव में बेशर्म होते हैं इसलिए दूसरों के सामने उनकी इमेज नेगेटिव बन जाती है और उन्हें हमेशा ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर किसी में लज्जा यानी शर्म होनी चाहिए।


छठा है उद्योग। उद्योग यानी धन कमाने की कला हर किसी में सही रास्ते पर चलते हुए जीवन पालन के लिए धन कमाने कि एक कला होनी चाहिए।


सातवा है दया। दूसरों के प्रति प्रेम और दया की भावना होनी ही चाहिए। उद्धार स्वभाव वाले मनुष्य पर भगवान सदा ही प्रसन्न रहते हैं और उसकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं तो आज से ही सफल जीवन प्राप्ति के लिए यह गुण
अपनाने जरूरी हैं।

                                              

चाय पीने से होने वाले नुकसान

दोस्तों जो चाय आप बनाते है उसमें चाय से ज्यादा नुकसानदायक चीनी है। अगर आप चाय पी रहे है, वैसे तो मत पीएं क्योंकि आपके तासीर के अनु...